Loading...

गिरफ्तार बैंक अधिकारी का पुलिस रिमांड बढ़ा

PARUL • 12 Nov 2024 • 1 Min Read

Himachalnow/धर्मशाला

धर्मशाला में ऑनलाइन बैटिंग के चक्कर में लाखों रुपए गंवाने वाले मामले में गिरफ्तार बैंक अधिकारी का पुलिस रिमांड बढ़ गया है। पुलिस उसके मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला था और उसके इस रिमांड को 2 दिन और बढ़ा दिया गया है, ताकि आरोपी से कुछ और ज्यादा जानकारी हासिल की जा सके।

एएसपी ने कहा कि जो लोग ऐसे ऑनलाइन से ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में रहते हैं, वे लोग अपना तो नुकसान करते ही हैं, साथ में दूसरे को भी मुसीबत में डाल देते हैं। इस मामले में अगर कोई और भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है, तो उस पर भी वही कार्रवाई की जाएगी जो बैंक अधिकारी पर की जा रही है।