लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गुप्त के आधार पर एक दुकान से बरामद की कच्ची अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL | 6 सितंबर 2023 at 1:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ श्री रेणुका जी

जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी में पुलिस ने एक व्यक्ति की दुकान से कच्ची अवैध शराब बरामद की है। दुकान के मालिक की पहचान पृथ्वी सिंह निवासी जरग के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा इस दुकान की तलाशी मिली गुप्त सुचना के आधार पर ली गई थी। तलाशी के दौरान पुलिस को 7 बोतलें कच्ची अवैध शराब बरामद हुई।

बता दें कि पुलिस को यह गुप्त सुचना महिला मंडल जरग द्वारा दी गई थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि स्कूल के आसपास नशे का कारोबार किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि इन नशे के व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुकान पर छापेमारी की और एक्साइज़ एक्ट के तहत मामले को दर्ज किया। मामले की पुष्टि मुकेश डडवाल डीएसपी संगड़ाह और रणजीत राणा सएचओ रेणुकाजी द्वारा की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]