गुप्त सूचना के आधार पर कार की ली तलाशी, चिट्टे सहित पांच युवक किए गिरफ्तार
HNN/मंडी
जिला मंडी में पुलिस ने नशा तस्करों को पकड़ने में कामयाबी की है। पुलिस ने 5 ग्राम चिट्टे सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पाँचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली, सरकाघाट और चैलचौक के निवासी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि चैलचौक बाजार में कुछ युवक कार में घूम रहे हैं। जिनके पास से नशीले पदार्थ मिलने की आशंका है। सुचना के आधार पर पुलिस की टीम चैलचौक बाजार में पहुंची और कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कार में सवार युवकों से 5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद पुलिस ने पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी देवराज ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने एसपी मंडी से मांग की है कि ऐसे युवकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।