गुप्त सूचना के आधार पर चिकन कॉर्नर से पकड़ी अवैध शराब, मामला दर्ज
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में पुलिस थाना नादौन की टीम ने एक चिकन कॉर्नर से सात बोतल देसी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी दुकानदार की पहचान पंकज कुमार निवासी वार्ड दो गांव लाहड के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लाहड गांव में चिकन कॉर्नर पर दबिश दी।
इस दौरान जब पुलिस की टीम ने दुकान की तलाशी ली तो उन्हें देसी अवैध शराब सात बोतलें बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी दुकानदार के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की।