Loading...

गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना बद्दी की टीम ने एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान आदर्श कुमार उर्फ आशू पुत्र अशोक कुमार निवासी बग्गुवाला बरोटीवाला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दून पब्लिक स्कूल के समीप एक बाइक चालक नशा बेचने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर बाइक चालक आदर्श कुमार को रोका और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.42 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।