गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे सहित गिरफ्तार किए 2 युवक
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 46.23 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान सन्नी बरैक और शुभम के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम को सूचना मिली कि ढली टनल के साथ ठाकुर निवास में किराए के कमरे में ठहरे लोग चिट्टे के कारोबार में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने ठाकुर निवास में दबिश दी।
इस दौरान उन्होंने सन्नी बरैक और शुभम को 46.23 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।