Loading...

गुप्त सूचना के आधार पर दुकान से पकड़ी अवैध देसी शराब, मामला दर्ज

PARUL • 18 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में परवाणू के साथ लगते गांव मसूलखाना में पुलिस ने एक दुकान से 15 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नरेंद्र के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना परवाणू को गुप्त सूचना मिली थी कि परवाणू के साथ लगती जंगेशु पंचायत में पड़ने वाले मसूलखाना गांव में एक दुकान में शराब बेची जा रही है। पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर देर रात दुकान पर दबिश दी और 15 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की।

जिसके बाद उन्होंने दुकान के मालिक नरेंद्र के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है।