लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गुप्त सूचना के आधार पर नशीली गोलियों की खेप के साथ गिरफ्तार किए 3 युवक

PARUL | 1 फ़रवरी 2024 at 11:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस की टीम ने नशीली गोलियों के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान गौरव, सलमान व मोहम्मद इकरम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम चंबाघाट में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक बिल्डिंग में किराए के कमरे में रह रहे तीन युवक नशीली दवाओं का व्यापार करते हैं। पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कमरे की तलाशी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान उन्हें तीनों युवकों के कमरे से 1090 नशीली गोलियां बरामद हुई, साथ ही 50600 रुपए नकद भी बरामद किए गए। जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी सोलन गौरव सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]