FIR / पैसे दोगुने करने का लालच देकर जुआ खिलाने का आरोप, एक व्यक्ति काबू
FIR / त्रिलोकपुर सड़क पर माता बालासुंदरी मंदिर के पास राहगीरों को पैसे दोगुने करने का लालच देकर कथित रूप से जुआ खिलाने का मामला सामने आया है। गश्त कर रही कालाअंब पुलिस ने मौके पर एक व्यक्ति को काबू किया। पुलिस ने उसके पास से 1100 रुपये नकद, तीन स्ट्राइकर और खेल में इस्तेमाल किया जा रहा सफेद कपड़ा बरामद करने का दावा किया है।
सिरमौर/कालाअंब
पुलिस थाना कालाअंब की टीम त्रिलोकपुर सड़क पर माता बालासुंदरी मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर सड़क से गुजर रहे लोगों को आवाज देकर अपने पास बुला रहे एक व्यक्ति पर पड़ी। पुलिस के अनुसार, उसने सफेद कपड़े पर गिट्टियां लगा रखी थीं और राहगीरों को पैसे दोगुने करने का लालच दिया जा रहा था। पुलिस कर्मचारियों ने उसे मौके पर काबू कर पूछताछ की।
नकदी और खेल में इस्तेमाल सामग्री बरामद
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रोशन लाल निवासी च्यामा, डाकघर चरौली, तहसील कुपवी, जिला शिमला बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 1100 रुपये नकद, तीन स्ट्राइकर और सफेद कपड़ा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस थाना कालाअंब में उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।