सिरमौर में किसका कहां हुआ तबादला? देखें 17 चिकित्सा अधिकारियों की पूरी सूची, स्वास्थ्य विभाग के आदेश जारी
सूरजपुर और गोंदपुर के ईएसआई संस्थानों में चिकित्सकों की अदला-बदली, नए तैनाती स्थल पर तुरंत जॉइनिंग के निर्देश
हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन/शिमला
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 17 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। आदेशों के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) डिस्पेंसरियों और अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती बदली गई है। सभी संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर तुरंत प्रभाव से कार्यभार संभालने और इसकी रिपोर्ट उचित माध्यम से विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
सिरमौर में दो चिकित्सा अधिकारियों के तबादले…
जिला सिरमौर में ईएसआई के दो स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा अधिकारियों की अदला-बदली की गई है। आदेशों के अनुसार, डॉ. कविता सैणी को ईएसआई सूरजपुर, सिरमौर से ईएसआई गोंदपुर, सिरमौर भेजा गया है। वहीं, डॉ. सीमा राघव का तबादला ईएसआई गोंदपुर, सिरमौर से ईएसआई सूरजपुर, सिरमौर किया गया है। दोनों चिकित्सकों को अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार संभालना होगा।
शिमला और सोलन में भी बदली तैनाती..
तबादला आदेशों के तहत डॉ. कपिल देव मैहता को ईएसआई डिस्पेंसरी शोघी, शिमला से ईएसआई झाखड़ी, शिमला तथा डॉ. अभिषेक कुमार को ईएसआई झाखड़ी, शिमला से ईएसआई शोघी, शिमला स्थानांतरित किया गया है।
सोलन जिले में डॉ. मनजीत सिंह सेन को ईएसआई डगशाई-दाड़लाघाट से ईएसआई कसौली और डॉ. अभिनव रैना को ईएसआई कसौली से ईएसआई दाड़लाघाट भेजा गया है।
इसी तरह डॉ. कंचन गुप्ता को ईएसआई जाबली से ईएसआई बद्दी, डॉ. प्रमोद सिंह मोक्टा को ईएसआई बद्दी से ईएसआई जाबली, डॉ. राहुल शर्मा को ईएसआई बरोटीवाला से ईएसआई नालागढ़ और डॉ. रजनीश, डर्मेटोलॉजिस्ट को ईएसआई नालागढ़ से ईएसआई बरोटीवाला स्थानांतरित किया गया है।
डॉ. भानु प्रताप सिंह को ईएसआई अस्पताल परवाणू से ईएसआई गगरेट, ऊना तथा डॉ. विवेक शारदा को ईएसआई गगरेट, ऊना से ईएसआई अस्पताल परवाणू भेजा गया है।
कांगड़ा, चंबा और मंडी में भी तबादले..
कांगड़ा जिले में डॉ. तलविंदर सिंह को ईएसआई संसारपुर टैरेस से ईएसआई बानूड़ी और डॉ. शिवानी गुलेरिया को ईएसआई बानूड़ी से ईएसआई संसारपुर टैरेस स्थानांतरित किया गया है।
चंबा जिले में डॉ. कंवर विश्व दीपक को ईएसआई बनीखेत से ईएसआई ताबो, लाहौल-स्पीति तथा डॉ. बालकृष्ण नेगी को ईएसआई ताबो, लाहौल-स्पीति से ईएसआई बनीखेत भेजा गया है।वहीं, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. भारत ठाकुर का तबादला नागरिक अस्पताल गोहर, मंडी से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी किया गया है।
तत्काल जॉइनिंग के आदेश..
स्वास्थ्य विभाग के आदेशों के अनुसार, सभी संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को बिना देरी किए अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालना होगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी रिपोर्ट उचित माध्यम से विभाग को भेजनी होगी।