Loading...

गेंहू व धान की खरीद के मज़दूरी कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित

PARUL • 20 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेन्द्र धीमान ने कहा कि ज़िला सोलन में कृषि उपज विपणन समिति मलपुर व मार्केट यार्ड नालागढ़ में वर्ष 2024-25 के लिए गेंहू व धान की खरीद के मज़दूरी कार्य के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन निविदाएं ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं मामले सोलन कार्यालय में 29 फरवरी, 2024 को दोपहर 01.00 बजे तक भेजी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह निविदाएं उसी दिन सांय 03.00 बजे उपायुक्त सोलन अथवा उनके प्रतिनिधि के समुख खोली जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक निविदादाता वेबसाईट etender.hp पर आवेदन कर सकता है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क किया जा सकता है।