गैराज से अवैध शराब की 68 बोतलें बरामद, मामला दर्ज
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर के सुजानपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति के गैराज से अवैध शराब की 68 बोतलें पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ग्राम पंचायत जोलपलाही के पूर्व प्रधान किशोर चंद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि सुजानपुर में एक व्यक्ति के घर से अवैध शराब बरामद हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किशोर चंद के गैराज से 57 बोतल ऑफिसर चॉइस और 11 बोतल मैकडॉवेल बरामद की।
इसके बाद गैराज मालिक से इस बारे में पूछताछ की गई और शराब को लेकर कोई दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो वह मौके पर किसी भी तरह का कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने मामले की पुष्टि की है।