गैस सिलिंडर के फटने से रसोईघर में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के नित्थर में आगजनी की एक घटना पेश आई है। यहां ग्राम पंचायत गमोग के घातू गांव में गैस सिलिंडर के फटने से रसोईघर में आग लग गई। आगजनी में रसोई घर समेत सामान जल कर राख हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुष्प राम के रसोईघर में अचानक ही गैस सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के सदस्य बाहर निकल गए, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार नित्थर पुष्पेंद्र कश्यप ने बताया कि ग्राम पंचायत गमोग प्रधान नाथू राम ने पंचायत की तरफ से एक हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है। उन्होंने बताया कि पंचायत की तरफ से हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।