गैस सिलिंडर के लीक होने से रसोईघर में लगी आग, मां-बेटी समेत तीन झुलसे

By PARUL Published: 25 Oct 2023, 3:55 PM | Updated: 25 Oct 2023, 3:55 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में उपमंडल जोगिंद्रनगर के सगनेहड़ गांव में एलपीजी गैस सिलिंडर के लीक होने से रसोईघर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन लोग झुलस गए हैं। इस हादसे में 35 वर्षीय शशि गंभीर रूप से घायल हुई है। उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव आए हैं। तो वहीं उनकी तीन साल की मासूम बेटी आंशिक तौर पर घायल हुई है, जबकि मौजूद बिमला देवी के बाल झुलस गए।

जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर ले जाया गया। जहां पर शशि कुमारी अस्पताल में उपचाराधीन है। शशि कुमारी और उनकी देखरेख के लिए अस्पताल में मौजूद बिमला देवी ने बताया कि घर के रसोईघर में परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे। तभी अचानक गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई।

जिसमें शशि कुमारी बुरी तरह झुलस गई, जबकि तीन साल की बेटी भी आंशिक रूप से जख्मी हुई है। बिमला ने बताया कि हादसे में उसके बाल भी झुलस गए हैं, जबकि अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचा ली। एमओ डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि आग में झुलसी महिला को अस्पताल के रोऔर वह जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेगी।गी वार्ड में उपचार दिया जा रहा है।

थाना प्रभारी निर्मल सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।