HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के मुख्यालय स्थित सुल्तानपुर में एक मकान के किचन में गैस सिलेंडर लीक होने से बड़ा धमाका हुआ है। बता दें कि धमाका इतना जोरदार था कि साथ लगते मकानों को भी काफी अधिक नुकसान हुआ है। हादसे में एक युवक घायल हुआ है। जो अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि युवक ने जैसे ही लाइटर जलाया तो अचानक धमाका हुआ।
गैस दबाव के साथ बाहर निकली, जिसने साथ लगते मकानों में काफी अधिक नुकसान किया। धमाके के चलते दो घरों को काफी अधिक नुकसान हुआ। जबकि चार अन्य घरों में भी दीवारों में दरारें पड़ने से शीशे टूट गए। वहीं धमाके के चलते एक युवक भी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं हादसे के बाद कुल्लू पुलिस की ओर से फोरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद टीम ने घटनास्थल का दौरा और स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि किचन में रखे सिलेंडर में गैस लीकेज थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। वहीं प्रशासन की ओर से प्रभावितों को राहत राशि प्रदान की गई है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने खबर की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





