Loading...

गोंपा में पूजा करते समय दीये से भड़की चिंगारी, हज़ारों का नुकसान

PARUL • 23 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 हनुमान बाग में अग्निकांड पेश आया है। अग्निकांड के दाैरान गोंपा में पूजा चल रही थी। गनीमत रही कि समय रहते अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया। जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, अग्निकांड के दाैरान यहां पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पूजा चल रही थी। छत पर बनाए पूजा घर में अगर बत्तियों के चलते अचानक आग लग गई। इस दौरान टीन के छज्जे में आग लगने से थोड़ा नुकसान हुआ है।

जिसके बाद अग्निशमन विभाग को घटना के बारे में सूचित किया गया। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निकांड में करीब बीस हजार के नुकसान का अनुमान है।