गोलवां-लडभड़ोल सड़क मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

By Ankita Published: 10 May 2023, 2:53 PM | Updated: 10 May 2023, 2:53 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी की तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए है। घायलों की पहचान भीम सिंह 62 वर्ष, शांता देवी 64 वर्ष, कौशल्या देवी 54 वर्ष, कश्मीर सिंह 59 वर्ष व बीना देवी 53 वर्ष निवासी पिहड-बेढहलु के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को सिविल अस्पताल लडभड़ोल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पांचो लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार नंबर (HP28B-3193) में सवार होकर अपने गांव पिहड-बेढहलु लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह गोलवां-लडभड़ोल सड़क पर सौं के पास पहुंचे तो अचानक सड़क के बीच में आवारा पशु आ गया, जिस कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए।

स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को सिविल अस्पताल लडभड़ोल भिजवाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्स्कों ने शांता, कौशल्या और भीम को सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर किया। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर संजीव सूद ने की है।