गौशाला में आग लगने से भारी नुक्सान, अंदर बंधे मवेशी….

By PRIYANKA THAKUR Published: 10 Jan 2023, 10:18 AM | Updated: 10 Jan 2023, 10:22 AM 1 min read

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में जहां गर्मियों में अग्निकांड की घटनाएं निरंतर देखने को मिलती है। तो वहीं सर्दियों में भी अब आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में आग की घटनाएं पेश आ रही है। बता दें कि जिला हमीरपुर के तहत आते गांव गाहलियां में सोमवार को एक गौशाला आग की भेंट चढ़ गई। इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को काफी नुक्सान हुआ है। बता दें कि पीड़ित परिवार बीपीएल परिवार से संबंध रखता है।

परिवार के मुख्या की कुछ समय पहले ही मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में पूनम पूरे घर का घर खर्च चलाती है। दरअसल, सोमवार को गौशाला में अचानक चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया। गौशाला में आग भड़कती देख स्थानीय लोगों ने अंदर बंधे मवेशियों को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन अंदर रखी सूखी घास को बचाने में नाकाम रहे।

उधर, ग्राम पंचायत प्रधान और हल्का पटवारी का कहना है कि पीड़ित परिवार को इस अग्निकांड से 1.15 लाख का नुक्सान हुआ है। उधर, अग्निशमन विभाग के ओमपाल ने कहा कि उन्हें जैसे ही आग लगने की सूचना मिली फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर भेज दिया था।