लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ग्रामीण डाक सेवक के 44,228 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन….

Ankita | 15 जुलाई 2024 at 4:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

यह है पात्रता मानदंड, हिमाचल सहित इन राज्यों में होगी नियुक्तियां…..

इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के कुल 44228 पदों को भरना है। इन पदों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 अगस्त, 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- indiapostgdsonline.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

बता दें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 44228 पदों को भरा जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यह है पात्रता मानदंड…

शैक्षणिक योग्यता….

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदावरों के आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आयु सीमा….

उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की योग्यता के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का गणित और अंग्रेजी विषय के साथ कक्षा 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

आवेदन शुल्क…
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]