HNN/सोलन
ज़िला सोलन के विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गड़खल सनावर के पंचायत घर में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन एवं एल.आर संस्थान ओच्छघाट के संयुक्त तत्वावधान से राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी।
उन्होंने कहा कि इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया के बारे सभी नागरिकों को जागरूक करना है। आकांक्षा डोगरा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरूआत वर्ष 1995 में सर्वोच्च न्यायलय द्वारा समाज के गरीब और कमज़ोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए की गई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानून के बारे में जागरूक करना है। सभी लोगों तक न्याय पहुंचाने के लिए आरम्भ की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है।
एल. आर संस्थान ओच्छघाट के वरिष्ठ प्रो. टी.डी वर्मा ने इस अवसर लोक अदालत तथा साइबर क्राइम के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी। थाना प्रभारी कसौली यशपाल शर्मा ने इस अवसर पर सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group