Loading...

ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान संतोष ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Ankita • 4 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत बलोह की महिला प्रधान द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। हालाँकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतका की पहचान संतोष कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, संतोष ने अचानक ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ती देख उसके परिजन उसे तुरंत हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले आए, यहां हालत में कोई सुधार ना देखते हुए से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

संतोष कुमारी का पति मजदूरी करता है। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बता दें वह वह वर्तमान में दूसरी बार पंचायत की प्रधान चुनी गई थीं।

पूर्व में भी पांच साल तक पंचायत के प्रधान पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। संतोष वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर में जिला सचिव के पद पर भी सेवारत थीं। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि की है।