लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ग्राम पंचायत बाघनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हुए। 

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 9 दिसंबर 2024 at 1:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / धर्मशाला

दुल्हन के लिबास में पत्नी ने दी शहीद पति को विदाई, मां ने पहनाया नोटों का हार

धर्मशाला के समीप ग्राम पंचायत बाघनी के सैनिक अक्षय कपूर सोमवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए। उनकी पार्थिव देह सोमवार सुबह पैतृक गांव पहुंची, जहां उनकी पत्नी बेसुध हो गईं और मां ने अपने बेटे की पार्थिव देह पर नोटों का हार चढ़ाया। बहन सभी से अपने बलिदानी भाई को सैल्यूट करने का आग्रह करती रही। गांव में भारत माता की जय और अक्षय कपूर अमर रहे के नारों से माहौल गूंज उठा। अंतिम संस्कार के दौरान बड़े भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी, और पत्नी ने दुल्हन के लिबास में पति को अंतिम विदाई दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

29 वर्षीय अक्षय कपूर का शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। वे डोगरा बटालियन में तैनात थे और उनकी शादी को मात्र दो माह हुए थे। उनके निधन की सूचना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार से ही रिश्तेदारों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों का तांता घर पर लगा रहा, जो परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय विधायक सुधीर शर्मा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी और पूर्व विधायक विशाल नैहरिया सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जवान की शहादत ने पूरे क्षेत्र को गर्व और शोक से भर दिया, और उनकी याद में हर आंख नम दिखाई दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें

Smile: 1

[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]