लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत इतने लाभार्थियों को वितरित किए 10.37 करोड

PRIYANKA THAKUR | 9 जून 2022 at 4:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला ऊना के 206 लाभार्थियों को लगभग 10.37 करोड रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की।

इस अवसर पर एडीसी ने सरकार द्वारा प्रायोजित सभी ऋण योजनाओं जैसे कि रिटेल, कृषि, वाहन, आवास, शिक्षा, पीएम स्वनिधि, व्यक्तिगत उपभोक्ता ऋण के अतिरिक्त एमएसएमई ऋण संबंधित सभी जानकारियां ग्राहकों को मुहैया करवाई गई। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी जनसुरक्षा स्कीमों में पंजीकृत किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा आम जनमानस के लिए ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम तथा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक शाम सुंदर माथुर, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक जय पाल भनोट सहित बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी और जिला के शाखा प्रमुखों के साथ ग्राहक उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]