ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए कल से इस दिन तक बंद रहेगा हिमाचल हाईकोर्ट….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए कुछ दिनों तक बंद रहेगा। बता दें कि प्रदेश हाईकोर्ट में कल यानी कि 5 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होंगे जोकि 9 जून तक जारी रहेंगे।
ऐसे में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते हाईकोर्ट बंद रखा जाएगा। वहीं कोर्ट में जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए दो न्यायाधीश तैनात किए गए हैं। न्यायाधीश सुशील कुकरेजा 6 जून और न्यायाधीश वीरेंदर सिंह 8 जून को अदालत लगाएंगे।
हालांकि, हाईकोर्ट की रजिस्ट्री खुली रहेगी और जरूरी मामलों को दायर किया जा सकता है। 12 जून से अदालतों में नियमित रूप से कार्य किया जाएगा।