Loading...

घर का ताला तोड़ लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

PRIYANKA THAKUR • 24 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

भोरंज उपमंडल के तहत आते गांव टिक्कर बुहला में शातिरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में रज्जो देवी पत्नी स्वर्गीय जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी के घर गई हुई थी।

जब वहां से वापस घर लौटी तो उसने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब वह घर के अंदर प्रवेश हुई तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि सारे कमरों का सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। उसने बताया कि उसकी अलमारी से एक मंगलसूत्र, एक सोने का हार, मांग टीका, 3 अंगूठियां, 1 जोड़ी कान के झुमके समेत कई कीमती गहने उस अलमारी में रखे हुए थे जो गायब है।

उसने बताया कि इन गहनों की कीमत 10 लाख रुपए थी। वही, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।