HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते दाड़ी में शनिवार देर रात घर की चार दिवारी के अंदर खड़ी बाइक को शातिर ले उड़े है। इस संबंध में दाड़ी निवासी नंदलाल ने पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दी है।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि शनिवार को उन्होंने अपने घर की चार दिवारी के अंदर ही बाइक पार्क की थी, सुबह जब उठे तो बाइक मौजूद पार्क स्थान पर नहीं थी। इसके बाद आसपास पर विभिन्न क्षेत्रों में खोजने पर भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।
उन्होंने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा जल्द से जल्द छात्रों की खोज कर बाइक उन्हें लौटने की फरियाद लगाई है। उधर, इस संबंध में अतिरिक्त कार्यभार एसएचओ धर्मशाला संजय ने बताया कि मामले को लेकर पीड़ित ने शिकायत दी है, जिस पर जांच की जा रही है।

