Loading...

घर के आंगन में खड़ी स्कूटी लेकर फरार हुए चोर, मामला दर्ज

Ankita • 1 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में थाना हरोली के तहत हीरां थड़ा गांव में स्कूटी चोरी करने का मामला सामने आया है। जहां चोर घर के आंगन में खड़ी स्कूटी लेकर फरार हो गए है।

किरण कुमारी पत्नी शाम लाल निवासी गांव हीरां थड़ा तहसील हरोली जिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शिकायत में स्कूल मालिक ने बताया कि 29 मार्च को उसकी नंनद उषा और ननटोई कमलजीत सिंह अपनी नई स्कूटी (सुजुकी बर्गमैन) जिसका भी नंबर भी नहीं आया था। उस पर उनके घर आए।

उन्होंने घर के आंगन में स्कूटी पार्क की और मां ज्वाला जी मंदिर में माथा टेकने के लिए अन्य गाड़ी में चले गए। किरण कुमारी ने बताया कि वह घर पर ही थी और रात को सोने से पहले स्कूटी भी प्रांगण में खड़ी थी, लेकिन जब मंगलवार सुबह उठकर देखा तो स्कूटी वहां से गायब थी।

महिला ने हर जगह अपनी स्कूटी की तलाश की परन्तु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।