लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

घर के बाहर खड़ी गाड़ियों से सामान चोरी, लोगों में दहशत का माहौल

PRIYANKA THAKUR | 7 अक्तूबर 2021 at 1:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

हिमाचल में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे अब घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में से सामान चोरी करने लगे हैं। चोरी की इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी अनुसार निजी अस्पताल के पास अमरजीत सिंह पुत्र उजागर सिंह ने अपनी कार को घर के बाहर खड़ा किया था। देर रात उन्होंने कार की खिड़की खुलने की आवाज सुनी। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो कार के साथ दो लोग छेड़छाड़ कर रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद इसकी शिकायत सिटी पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]