घर पर टहलते हुए फिसल कर गिरे डिप्टी सीएम, सिर पर लगी चोट, आईजीएमसी भर्ती

By Ankita Published: 28 Mar 2023, 8:48 PM | Updated: 28 Mar 2023, 8:48 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ आज मंगलवार शाम को एक हादसा पेश आया है। बता दें डिप्टी सीएम अग्निहोत्री अपने घर में टहलते हुए अचानक ही फिसल कर नीचे गिर गए, जिस कारण उन्हें सिर पर गहरी चोट आई है।

घटना के बाद उन्हें तुरंत आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें सिर में 5 टांके लगाए हैं।

आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री को अस्पताल में विशेष वार्ड के कमरा नंबर 635 में लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टर ने बताया कि टांके लगाने के बाद डिप्टी सीएम का सीटी स्कैन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट कुछ ही समय बाद आएगी।