Loading...

घर बैठे पैसे कमाने के चक्कर में व्यक्ति ने गवाएं इतने लाख रुपए…

Ankita • 19 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा लोगों को बार-बार ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है। परंतु फिर भी लोग ठगी का शिकार होते ही जा रहे हैं और लाखों रुपए गवां रहे है।

मामला जिला ऊना का है, यहां व्यक्ति ने घर बैठे पैसे कमाने के चक्कर में लाखों रुपए गवां दिए हैं। पीड़ित व्यक्ति करुण शर्मा निवासी गांव कटोड़ी कलां तहसील अंब जिला ऊना ने इस बाबत पुलिस थाना सदर ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति करुण शर्मा ने बताया कि उसके टैलीग्राम एप पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा और व्यक्ति ने उस पर अप्लाई कर दिया। इसके बाद उसे एक आईडी दी गई और वह घर से काम करने लग पड़ा।

शुल्क के नाम पर उससे विभिन्न बार ट्रांजैक्शन करवाकर अज्ञात व्यक्ति ने करीब साढ़े 10 लाख रुपए ले लिए और वह उसके रुपए वापस नहीं कर रहा है। एसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।