घर में आग लगने से हजारों का नुक्सान, घटना के वक्त परिवार…
HNN / हमीरपुर
जिला हमीरपुर में आगजनी की घटना पेश आई है, जिसमें पीड़ित परिवार को 50,000 तक का नुक्सान हुआ है। वही अग्निशमन विभाग को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली उन्होंने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 9 में रहने वाले मदनलाल के घर में अचानक चिंगारी सुलग गई।
देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और अंदर रखे सामान को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। जिस वक्त घर में आग लगी उस दौरान घर के लोग बाहर आंगन में बैठे हुए थे। घर में धुआं उठता देख परिवार वालों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया साथ ही अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आग को आगे फैलने से बुझा दिया। इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को 50,000 तक का नुक्सान हुआ है। उधर, हमीरपुर के दमकल विभाग प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें जैसे ही आग लगने की सूचना मिली टीम को मौके पर भेज दिया गया था। घर में आग कैसे लगी अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।