घर में कर रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर….
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के बंजार मुख्यालय की सूरज कालोनी में बंजार पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह पुत्र आही चंद गांव जगेहड़ डाकघर पुजाली तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बलदेव सिंह के घर में नशीला पदार्थ मिल सकता है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 240 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।