HNN/ ऊना
ऊना जिला में एक महिला से बुजुर्ग द्वारा अश्लील हरकतें किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान बुजुर्ग ने महिला के घर घुसकर ना केवल उससे अश्लील हरकतें की बल्कि महिला के कपड़े तक फाड़ डाले। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को जान से मारने की भी धमकी दी है। जिसके बाद पीड़ित महिला पुलिस थाना पहुंची और उसी के गांव के रहने वाले 61 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह घर में अकेली थी तो उसी के गांव का एक बुजुर्ग घर में घुस आया। इस दौरान बुजुर्ग ने उससे अश्लील हरकतें की तथा कपड़े तक फाड़ डाले।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इतना ही नहीं आरोपी ने महिला का मोबाइल तक छीन लिया। जब महिला ने आरोपी का विरोध किया और चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। एएसपी प्रवीण कुमार धीमान ने पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





