लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

घर में दबिश देकर चिट्टे सहित गिरफ्तार किए जीजा-साली

PARUL | 8 नवंबर 2023 at 11:12 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में उपमंडल इंदौरा के छन्नी गांव में पुलिस ने 26.20 ग्राम चिट्टे सहित महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पूजा देवी पत्नी रमन कुमार व चंचल पुत्र राज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि दोनों आरोपियों का जीजा-साली का रिश्ता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि छन्नी गांव के एक रिहायशी मकान में नशे का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद पुलिए ने सूचना के आधार पर घर में दबिश दी और दोनों जीजा साली को 26.20 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]