Loading...

घर में दबिश देकर चिट्टे सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 18 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने घर में दबिश देकर 8.76 ग्राम चिट्टे सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रवि कुमार निवासी ओंद के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रवि कुमार के मकान में दबिश दी। जिस दौरान उन्हें उसके घर से 8.76 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।