लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

घर में भड़की आग, पति-पत्नी बुरी तरह झुलसे

SAPNA THAKUR | 6 मार्च 2022 at 3:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते गांधीनगर में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस दौरान यहां एक मकान में अचानक ही आग भड़क उठी। आगजनी की लपटें इतनी तेज थी कि पति-पत्नी बुरी तरह से झुलस गए। जिसके बाद दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें नेरचौक रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीनगर में रविवार सुबह अचानक एक मकान में चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। वही किचन में खाना बना रहे भवन मालिक राज कुमार (47 ) और उसकी पत्नी आरती देवी (45) आग को बुझाते हुए खुद इसकी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तथा दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दोनों को गंभीर हालत में नेरचौक रैफर किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]