घास काटते हुए पेड़ से गिरा 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, मौत
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में ज्वालामुखी के तहत आने वाले खुंडियां में एक 70 वर्षीय वृद्ध की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान लालचंद पुत्र मस्तराम (70) निवासी लोहारखड़ डोल खरियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक लालचंद अपने पशुओं को चारा लेने के लिए अपनी जमीन में शहतूत के पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान उसका अचानक ही पैर फिसला और वह पेड़ से नीचे गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों को घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और लालचंद को खाई से निकाला। लेकिन लालचंद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस थाना खुंडियां की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि मृतक के परिवार जनों की ओर से इस संदर्भ में कोई भी शक जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।