HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर में थाना क्षेत्र में नादौन के तहत धनेटा के गांव सराय में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक महिला करंट की चपेट में आ गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। वहीं इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है,लेकिन पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, राजकुमारी पशुशाला में घास काटने की मशीन से चारा काट रही थी। इस दौरान अचानक ही उसे करंट लग गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत धनेटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तहसीलदार नादौन अपूर्व शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पटवारी को मौके पर भेजकर मामले की रिपोर्ट मंगवाई गई है, ताकि कार्यवाही की जा सके। थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।

