घास काटने गए दंपती के साथ पेश आया हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत…
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू जिले में आनी के ब्रौ पुलिस थाना के तहत ग्राम पंचायत कुशवा के किंचा गांव में एक दंपती के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां दंपती की मौत पहाड़ी पर घास काटते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से हो गई।
मृतक दंपती की पहचान कींचा निवासी भगवान दास (26) पुत्र दया राम और कपिला(24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगमी कार्यवाही शुरू कर दी है। दंपती अपने पीछे एक तीन वर्ष की मासूम बच्ची को छोड़ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मृतक दंपती ने अपनी बेटी का जन्मदिन रात को अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर धूमधाम से मनाया। अगले दिन दोनों घास काटने के लिए गए थे।
इस दौरान पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।