Loading...

घास काट रही महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

PARUL • 6 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला काँगड़ा में पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत घास काट रही एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला घर से कुछ दुरी पर घास काटने के लिए गई हुई थी। इस दौरान आरोपी ने महिला को अकेला देखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी अभी फरार है लेकिन पुलिस की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।