घास के खोखे में भड़की आग, हज़ारों का हुआ नुकसान
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में मणिकर्ण घाटी की बरशैणी पंचायत में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां टाहुक में एक घास का खोखा आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पीड़ित को हज़ारों का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, बरशैणी पंचायत के टाहुक गांव में अचानक ही एक खोखे में चिंगारी सुलग गई और घास का खोखा आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा खोखा आग की चपेट में आया गया। जिसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पीड़ित को करीब 50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।