चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पलटी कार, हादसे में…..
HNN/ मंडी
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गुटकर के समीप का सामने आया है, यहां एक कार सड़क पर ही पलट गई।
हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं इन दोनों के आपसी समझौते को लेकर पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति गुटकर स्थित बजाज शोरूम के बाहर खड़ा है। उसका साथी सड़क के दूसरी तरफ बाईक पर उसका इंतजार कर रहा है। सड़क पार करने की जल्दबाजी में यह व्यक्ति दौड़ लगा देता है। इतने में यहां से गुजर रही एक कार इसके बिल्कुल नजदीक आ जाती है।
कार सवार व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अपनी कार. सड़क से बाहर निकाल देता है। उसकी कार सड़क किनारे रखे मिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट जाती है, और सड़क किनारे खड़ी बाईक पर गिरती है। बाईक पर सवार व्यक्ति भी भागकर अपनी जान बचाता है। बता दें इस लापरवाही का वीडियो सीसीटीवी में सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।