चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे फिर हुआ बंद, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
HNN/ सोलन
जिला सोलन में चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए एक बार फिर अवरुद्ध हो गया है। वहीं मार्ग बंद हने से फिर से चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब वाहनों की आवाजाही अल्टरनेटिव सड़कों से की जा रही है।
बता दें बीती रात से हो रही बारिश के चलते चक्की मोड़ के समीप भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते मार्ग बंद है। बता दे, बीते दिनों चक्की मोड़ के नजदीक हाईवे का 50 मीटर हिस्सा ढहने के कारण 1 हफ्ते तक मार्ग बंद रहा जिसे कड़ी मशक्कत कर बहाल किया गया था। वहीं लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मार्ग बहाल करने में जुटे हुए है।