Loading...

चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट के नाम ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ को मिली हरी झंडी, आईएयू ने दी मंजूरी

Ankita • 24 Mar 2024 • 1 Min Read

चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर सफल लैडिंग के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की थी कि जिस जगह पर चंद्रयान -3 लैंड हुआ है उसे ‘शिव शक्ति’ प्वाइंट कहा जाएगा।

इस घोषणा के करीब सात महीने बाद अब अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने 19 मार्च को इस नाम को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था।

इसे एलवीएम3-एम4 रॉकेट से आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया था। विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर कदम रखा था। इसकी कुल लागत 615 करोड़ रुपये है।