Loading...

चंबाघाट में पुलिस ने 2 युवक चिट्टे सहित किए गिरफ्तार

Ankita 10 Mar 2024 Edited 10 Mar 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन पुलिस की स्पेशल टीम ने चिट्टा तस्करी के आरोप में रवि व कार्तिक नामक 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ये दोनों युवक एक गाड़ी में चिट्टा लेकर सोलन की तरफ आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चंबाघाट में उक्त गाड़ी को रोक कर तलाशी ली तो दोनों युवकों के पास से 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में संलिप्त गाड़ी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।