Loading...

चंबा की पहलवान बेटी मुस्कान साई छात्रावास में सीखेंगी कुश्ती के गुर

Ankita • 13 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश की कई बेटियां अपने राज्य का नाम रोशन कर रही है। बता दें जिला चंबा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ की पहलवान बेटी मुस्कान का चयन साई छात्रावास के लिए हुआ है। मुस्कान अभी बघेईगढ़ के बजरंग अखाड़ा संचालक रमेश पहलवान के पास कुश्ती के गुर सीख रही हैं।

मुस्कान ने इस साल जिले में आयोजित दंगलों में भी अपना दम दिखाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हमीरपुर जिले में स्थित साई छात्रावास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल हुआ। यहां से मुस्कान का चयन साई छात्रावास के लिए हुआ।

पिता व्यास देव शर्मा ने बताया कि मुस्कान बचपन से ही अपने बाहुबल के लिए बहुत प्रसिद्ध रही। घरेलू कामों में जहां कोई भारी-भरकम सामान उठाने में पुरुषों के भी पसीने छूटते हैं, तो वहीं, मुस्कान बड़ी आसानी से उसे उठा लेती है।