Loading...

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

SAPNA THAKUR • 21 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंबा के चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि होंगे। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने गणतंत्र दिवस समारोह के बेहतर आयोजन के लिए संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए है। उपायुक्त ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स द्वारा शानदार मार्च पास्ट निकाला जाएगा। मुख्यातिथि के सम्बोधन के उपरान्त विभिन्न सांस्कृतिक दलों तथा स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और आम जनता से भी पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।