Loading...

चंबा में मतदान केंद्रों के प्रस्ताव पर चर्चा : 1500 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों का निरीक्षण

By PARUL Published: 20 Sep 2024, 11:37 AM | Updated: 20 Sep 2024, 11:37 AM 1 min read

HNN/चंबा

चंबा जिले में मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केंद्रों, क्षतिग्रस्त मतदान केंद्र भवनों, मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत अनुचित मतदान केंद्रों को बदलने के प्रस्ताव से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई।

बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चुराह, भरमौर और चंबा से कोई भी नया प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी से तीन मोहालाें के प्रस्ताव को मतदाताओं की सुविधा के लिए नजदीकी मतदान केंद्र में शामिल करने, तीन प्रस्ताव मतदान भवन परिवर्तन के स्वीकार किए गए।

भटियात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के दौढ़ मोहाल के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए दूरी को कम करने के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला दौढ़ में नया मतदान केंद्र प्रस्तावित कर भारतीय निर्वाचन आयोग से मंजूरी के लिए स्वीकार किया गया। इसके अतिरिक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में संचालित तीन मतदान केंद्रों से दो मतदान केंद्रों का पुनर्गठन करके जरेई मोहाल को 54-चुवाड़ी-1 से 53 चुवाड़ी-2 में शामिल किया गया।