लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चंबा में शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार

NEHA | 10 सितंबर 2024 at 4:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चम्बा

चम्बा जिले के तुनुहट्टी में पुलिस ने एक पिकअप जीप से देसी शराब की 75 पेटियां बरामद की हैं। आरोपी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जीप और शराब को कब्जे में लेकर थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस चौकी बकलोह का एक दल एएसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में सोमवार देर रात तुनुहट्टी के समीप पैट्रोल पंप पर वाहनों की जांच कर रहा था। इस दौरान जसूर से चम्बा की ओर जा रही एक पिकअप जीप को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसमें से शराब की 75 पेटियां बरामद हुईं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जीप चालक राकेश कुमार (32) पुत्र देवी चंद निवासी मल्ला डाकघर खुंदेल तहसील व जिला चम्बा शराब का कोई वैध लाइसैंस नहीं दिखा पाया, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी चुवाड़ी रमन चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]