Loading...

चंबा में हेरोइन सहित हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार

Ankita 14 Apr 2023 Edited 14 Apr 1 min read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में एंटी नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो कांगड़ा की टीम ने हेरोइन सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शैंकी कुमार पुत्र बालकृष्ण व अनुराग कुमार पुत्र हंसराज निवासी सलौनी डाकघर व तहसील बापोली जिला पानीपत हरियाणा के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो कांगड़ा की टीम चंबा-पठानकोट एनएच-154ए पर बनीखेत बैरियर के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान टीम ने पठानकोट से चंबा की ओर जा रही एक कार (एचआर 26बीके-1271) को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 22.20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। मामले की पुष्टि एंटी नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने की है।